मुजफ्फरनगर में मीनाक्षी चौक के पास हिंदू युवक के साथ बाइक पर जा रही मुस्लिम युवती व युवक को रोक कर आधा दर्जन से अधिक युवकों से पीटा। युवती का बुर्का उतार कर उसे बेनकाब कर दिया गया। मामले में वीडियो भी वायरल हो रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं आरोपी थाने में लंगड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।