मुजफ्फरनगर जनपद में मेरठ से आई सेंट्रल जीएसटी की टीम ने राना स्टील पर छापामारी की। छापे के दौरान आवश्यक दस्तावेज लेकर मौके से फरार होने का प्रयास कर रहे पूर्व सांसद के पुत्र को रोकने का प्रयास किया गया तो हंगामा हो गया। इस दाैरान फैक्टरी में माैजूद लोगों ने टीम का विरोध कर दिया। भारी पुलिस बल माैके पर पहुंचा तब जाकर टीम ने कार्रवाई शुरू कराई।