मुजफ्फरनगर के खालापार थाना पुलिस ने पिस्टल बेचने वाले तस्कर गिरोह को पकड़ा है। ऑनलाइन भुगतान प्राप्त कर पिस्टल बेचने वाले मेरठ निवासी आजम व उसके चार साथी तस्करों सहित सात युवकों को गिरफ्तार किया है। दो युवक तस्करों से पिस्टल खरीदने आए थे। पुलिस ने दो वाहन, दो पिस्टल व तीन तमंचे बरामद किए है।