मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर संधावली पुल के पास कोहरे में भूसी से भरा एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बराबर से गुजर रही कार पर पलट गया। कार भूसी के नीचे दब गई। कार में सवार दंपत्ति बच गया हैं । महिला को मामूली चोट आई है। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि कोहरे में दो स्थानों पर हादसे हुए हैं। एक हादसे में चार वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। इससे कुछ ही दूरी पर संभावली पुल के पास भूसी से भरा एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और बराबर से गुजर रही कार पर पलट गया। कार भूसी के नीचे दब गई थी। उसमें सवार हरियाणा निवासी दंपति को क्रेन की मदद से निकाला गया। महिला को मामूली चोट आई है। दोनों उपचार कराने के लिए चले गए हैं । मौके पर जाम लग गया था जिसे पुलिस की मदद से खुलवाया गया।