फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में टला बड़ा हादसा, पहले धंसा और फिर बह गया कल्लरपुर पटरी मार्ग

मुजफ्फरनगर में कल्लरपुर रजबहे में पानी आने से चरथावल क्षेत्र के बिरालसी के निकट पटरी मार्ग बह गया। यह पानीपत-खटीमा और सहारनपुर मार्ग का मुख्य लिंक मार्ग है। बड़ी संख्या में लोग सहारनपुर जाने के लिए इस मार्ग का प्रयोग करते हैं। यही नहीं शामली देहात में भी लोग इसी मार्ग से जाते हैं। तीन जिलों को जोड़ने वाले पटरी मार्ग के बह जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। लोगों ने पटरी मार्ग के धंसने के वीडियो बनाए। चौंकाने वाली बात यह है कि मार्ग का नवीनीकरण पिछले महीने ही हुआ था। भाकियू नेता और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकास शर्मा के साथ काफी संख्या में लोगों के साथ मौके पर पहुंचे थे। तीन जिलों का मार्ग अवरूद्ध होने पर लोगों ने हंगामा किया। उसके बाद मौके पर एसडीएम निकिता शर्मा, अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड मोहम्मद आरिफ, सिंचाई विभाग जेई प्रवीण, जिलेदार संदीप आदि मौके पर पहुंचे और कटान में मिट्टी भराव चालू कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें