फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में सरकारी पिस्टल से की हर्ष फायरिंग, दो सिपाही निलंबित

मुजफ्फरनगर के रामराज थाने में तैनात सिपाही प्रशांत कुमार और गौरव ने सरकारी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। वीडियो वायरल हुआ तो मामला अधिकारियों तक पहुंचा। एसओ ने सिपाही प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी अभिषेक सिंह ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि वीडियो वायरल हुई थी। सादा कपड़ों में दोनों सिपाही एक शादी समारोह में शामिल हुआ था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि यहीं पर पिस्टल से हवाई फायरिंग की। यह वीडियो रामराज थाना क्षेत्र के आसपास के ही किसी गांव का है। एसओ सुनील कसाना की ओर से सिपाही प्रशांत के खिलाफ हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज कराया गया। फायरिंग से आमजन मानस को क्षति हो सकती थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें