फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल आईटीएफ इंटरनेशनल चैंपियनशिप, पहला मुकाबला जीतकर दूसरे चरण में पहुंचे जूलियन

डिंपल सिरोही Updated Sun, 20 Oct 2024 01:22 PM IST

डॉ. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल आईटीएफ इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले दिन देश-विदेश से आए खिलाड़ियों ने पहले चरण के मुकाबले खेले। फ्रांस के मिजॉन जूलियन और जापान के इनॉए कैनजी ने 6-0, 6-0 और 6-1 एवं 6-3 से अपने-अपने मैच जीत कर दूसरे चरण में जगह बनाई। प्रकाश चौक के निकट सर्विस क्लब में शुरू हुए अधिकतर मुकाबले एकतरफा रहे। शिव मोहन शर्मा ने विनीत भाटिया को 6-2, 1-6 व 12-10 से पराजित किया। तीन सेट तक यही अकेला मुकाबला खेला गया। बब्बर अभिषेक ने कुमार अजय को 6-0 व 6-0 से हराया। डॉ. सुजीत कुमार ने संजम डिलान को 7-5, 7-5 , शालीन भट्ट ने अंकुर सिंह को 6-0, 6-0 से हराया। राज दत्त ने जोगिंदर सिंह को 6-3 व 6-1, गौतम अभिषेक ने गुरु सिमरन सिंह भुल्लर को 6-2 व 6-2, पवन सूर्य ने राठौर निगम को 6-3 व 6-3, अमिताभ सिंह ने आलोक गोयल को 6-1 व 6-0 ,योगेश कोहली ने मनीष कुमार राय को 6-0 व 6-0, पवन कपूर ने मनीष को 6-1 व 6-0 से हराया। अवनीश चंद्र रस्तोगी ने केसर सिंह नेगी को 6-1 व 6-1, कमरुद्दीन खान ने मनीष शर्मा को 6-3 व 6-4, फरीद उस्मानी ने पंकज अहलावत को 6-1 व 6-0, तनुज शर्मा ने वर्चस्व तिवारी को 6-0 व 6-0, ऋषि शर्मा ने आदर्श वीर सिंह को 6-1 व 6-0, को हरा कर अपने मैच जीते।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें