मुजफ्फरनगर में सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कलक्ट्रेट और अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। अभिलेखागार, आरए अनुभाग, सामान्य सहायक, बिल सहायक, नजारत पहुंचे। पटलों पर रक्षित पत्रावलियों के रख-रखाव, लंबित प्रकरण पत्रावलियों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार मौजूद रहे।