फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंडित महावीर शर्मा की प्रतिमा के लिए शुरू हुआ निर्माण

डिंपल सिरोही Updated Wed, 02 Apr 2025 01:53 PM IST

मुजफ्फरनगर जनपद में रामपुर तिराहा स्मारक स्थल के लिए भूमि के दानदाता पंडित महावीर शर्मा की प्रतिमास्थल का निर्माण शुरू हो गया है। परिवार और गांव के सदस्य पहुंचे। उत्तराखंड शहीद स्मारक के लिए महावीर शर्मा ने 1995 में एक बीघा भूमि दान की थी। यही नहीं उन्होंने आसपास के गांवों के लोगों से चंदा एकत्रित कर स्मारक बनवाया। वर्ष 2003 में तत्कालीन सीएम नारायण दत्त तिवारी ने भव्यता देने की पहल की। इसके बाद महावीर शर्मा से साढ़े छह बीघा जमीन खरीदी और पूरी साढ़े सात बीघा भूमि पर भव्य स्मारक स्थल तैयार हुआ। मंगलवार को स्मारक स्थल पर उनके पुत्र पप्पू शर्मा, पौत्र शुभम शर्मा, प्रधान विनोद शर्मा, भाजपा नेता नरेश कुमार, पंकज शर्मा, अनिमेष, अभिषेक, जयकुमार, रामकुमार, नरेश शर्मा, उत्थान शर्मा मौजूद रहे। क्या था मामला एक अक्तूबर 1994 की रात को अलग राज्य की मांग को लेकर उत्तराखंड से आंदोलनकारी बसों से दिल्ली जा रहे थे। उन्हें छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो लाठीचार्ज कर दिया। आंदोलनकारियों को रामपुर तिराहे के निकटवर्ती गांवों के लोगों ने आश्रय दिया। रामपुर, सिसौना, मेदपुर और बागोवाली गांव के लोग पीड़ितों की सुरक्षा के लिए आगे आए थे। पंडित महावीर शर्मा ने अग्रणी भूमिका निभाई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें