मुजफ्फरनगर में ट्रक चालक से छुट्टी मांगना इतना भारी पड़ जाएगा, किसी ने सोचा भी न होगा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि नगर के एक कारोबारी ने अपने ट्रक चालक मनोज यादव को सिर्फ छुट्टी मांगने पर अपने ही गाल पर 20 थप्पड़ मारने की सजा दी। यही नहीं, अपने साथी से भी थप्पड़ लगवाया गया और अपशब्दों की बौछार की गई।