भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली का कूड़ा शहर में नहीं खपने दिया जाएगा। चेतावनी दी गई कि कूड़ा लेकर आने वाले ट्रकों के टायर में किसान भाला घोंप देंगे। 26 दिसंबर को जिला पंचायत सभागार में किसानों, फैक्ट्ररी संचालकों और प्रशासन के अधिकारियों की बातचीत होगी। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।