पंजाब में जोर पकड़ रहे किसान आंदोलन का असर वेस्ट यूपी में हालांकि कम दिख रहा है लेकिन आज मुजफ्फरनगर के सिसौली में आयोजित भाकियू की पंचायत पर निगाहें टिकीं हैं। इस पंचायत में पांच राज्यों के पदाधिकारी शामिल होंगे। पंचायत शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि किसान आंदोलन में पश्चिमी यूपी के किसान मोर्चा संभाल सकते हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के पिछले आंदोलन में अगुवाई कर चुकी भाकियू ने रुख तय करने के लिए आज सिसौली में पंचायत आयोजित की जा रही है।