शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ओसी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया गया है। विशाल (24) नामक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।