डिलारी के डोलावाला गांव में रविवार की रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों ने प्रेमी युगल की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। गंभीर हालत में प्रेमी को उसके परिजन काशीपुर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी माैत हो गई। वहीं युवती को गंभीर हालत में मेरठ में भर्ती कराया गया। डिलारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।