फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्गी का दौरा पड़ने से गिरे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Vimal Sharma Updated Sun, 17 May 2026 08:05 PM IST

कटघर थाना क्षेत्र में डबल फाटक पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक युवक को मिर्गी का दौरा पड़ गया। इसी दौरान मालगाड़ी आ गई। जिसकी चपेट में आकर लालू (25) की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, लालू अपनी पत्नी गौतम और बेटी-बेटे के साथ डबल फाटक पुल के पास ही झोपड़ी डालकर रह रहा था। लालू की पत्नी गौतम ने पुलिस को बताया कि उसके पति को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। शनिवार की शाम पति-पत्नी बाजार से सब्जी खरीदने के बाद लौट रहे थे। पत्नी आगे आगे चल रही थी, जबकि लालू पीछे था। डबल फाटक पुल के नीचे पत्नी ट्रैक पारकर आगे निकल गई। इसी दौरान लालू को मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह ट्रैक पर ही गिर गया। इसी दौरान मालगाड़ी आ गई। लोगों ने उसे ट्रैक पर पड़ा देखर शोर मचाया और उससे उठने के लिए कहा लेकिन वह उठ नहीं पाया। शोर शराबा सुनकर लालू की पत्नी भी वापस आ गई लेकिन जब तक मालगाड़ी वहां से गुजर चुकी थी। मालगाड़ी गुजरने के बाद लोगों ने देखा कि लालू की मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें