फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुरादाबाद में योगी आदित्यनाथ बोले- अपराधियों का संरक्षण सपा का असली चेहरा, जनता इन्हें बेनकाब करे

मुख्यमंत्री योगी ने मुरादाबाद में जनसभा के दाैरा सपा पर हमला करते हुए कहा कि अगर किसी को सपा का असली चेहरा देखना है तो अयोध्या और कन्नौज की घटनाओं को देखें। जहां सपा के नेताओं ने महिलाओं के साथ गलत हरकत की। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा का घोषित पदाधिकारी तक बेटियों के साथ अनुचित व्यवहार करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि "अगर बातों से काम नहीं चलेगा तो इन गुंडों को लातों से ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हर पेशेवर अपराधी, गुंडा और माफिया सपा का शागिर्द बन चुका है और सभ्य समाज में इनकी कोई जगह नहीं है। सपा के इस चरित्र को सख्ती से सुधारने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार में प्रदेश में कानून का राज है। उन्होंने कहा, नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें