पंचायत भवन में रस्तोगी युवा संघ की ओर से तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं और बच्चों ने खेल, गायन व नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। महिलाओं ने राधा-कृष्ण की भक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम में तीज क्वीन का चयन किया गया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।