लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने झूलों का आनंद लेने के साथ तीज क्वीन, मेहंदी और डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से खूब तालियां बटोरीं। बुजुर्ग महिलाओं ने भी डीजे की धुन पर जमकर डांस किया और अपने पुराने दिनों की यादें ताजा कीं।