मझोला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड पर एक आईवीएफ सेंटर पर जिगर कॉलोनी निवासी पिंकी (32) की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर देकर तीन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पिंकी के पति संदीप कुमार एक फर्म में कर्मचारी हैं। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया है कि पिछले डेढ़ माह से पिंकी का इलाज आईवीएफ सेेंटर से चल रहा था।