फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता, आरएसडी-थापा एकेडमी ने जीता खिताब

विमल शर्मा Updated Mon, 03 Nov 2025 06:36 PM IST

विंटर कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता का खिताब आरएसडी और थापा एकेडमी ने अपने नाम किया है। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित आरएसडी एकेडमी में आयोजित इस प्रतियोगिता में मंडल के लगभग 20 विद्यालयों एवं क्लब के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। एसोसिएशन के सचिव शाहवेज अली के मुताबिक फ्रेशर्स और ऑफिशियल वर्ग में यह प्रतियोगिता खेली गई। फ्रेशर में आरएसडी एकेडमी पहले, ग्लोबल हेरिटेज स्कूल दूसरे और जीडी गोयंका स्कूल काशीपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं ऑफिशियल वर्ग में थापा ताइक्वांडो एकेडमी ने पहला, आरएसडी एकेडमी ने दूसरा और एसएसवी ताइक्वांडो क्लब व आलोक ताइक्वांडो एकेडमी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर (बालक) वर्ग के मुकाबले में मो. साद ने पहली बार हिस्सा लेते हुए ही स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ अजय शर्मा और डॉ. गरिमा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। वहीं समापन समारोह में सभी विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें