फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद शहर में घुसा पानी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, रास्ते बंद... गांवों में भी संकट

उत्तराखंड से तीन लाख क्यूसेक पानी रामगंगा नदी में आने के कारण जिले में बाढ़ आई है। जिले के 67 गांंवों में फसलें डूब गई है। पीतलनगरी में जामा मस्जिद के नजदीक पानी आने के कारण ताजपुर मार्ग, इस्लाम नगर मार्ग बंद कर दिया गया है। शहर के कई घरों में पानी घुस गया है। रामगंगा नदी में आई बाढ़ के चलते इस्लामनगर मार्ग दूसरे दिन भी रात में बंद रहा। नदी में आई बाढ़ के चलते हरदासपुर में निर्माणाधीन जंभेश्वर यूनिवर्सिटी परिसर में पानी लबालब भर गया है। जेसीबी और अन्य मशीनों का चलना मुश्किल हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता आरबी सिंह ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें