मुरादाबाद में पीसीएस परीक्षा के दाैरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक दरोगा और चार सिपाही तैनात रहे। इसके अलावा थाना प्रभारी और सीओ अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करने के साथ निगरानी करते रहे। परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो काॅपी की दुकान बंद रहीं। जिले में 29 केंद्रों पर परीक्षा हुई।