ननिहाल आए मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी युवक सोनू (25) की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। बिना सिर के शव को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल का रामपुर के एसपी विद्यासागर मिश्रा ने मुआयना किया। हत्या की सूचना पर चीखते-चिल्लाते हुए परिजन पहुंच गए।