मिलन विहार स्थित साईं मंदिर में भक्तों द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। हनुमान जी की स्तुति में गूंजते भजनों और मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। सुंदरकांड पाठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की लीला का पाठ किया और सुख-शांति की कामना की। पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया।