फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसंदीदा शिक्षक को चुनने के लिए छात्रों ने किया वोट, मुरादाबाद में खिल उठे छात्रों के चेहरे

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले शिक्षक सम्मान समारोह 2025 के लिए सोमवार से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन शहर के दो स्कूलों में वोटिंग हुई और कुल 1800 विद्यार्थियों ने मतदान किया। अपने प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खासतौर पर वोटिंग के बाद जब उनकी उंगली पर स्याही का निशान लगाया गया तो उनके चेहरे की चमक और बढ़ गई। पहले दिन बुद्धि विहार स्थित सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल और स्टेशन रोड स्थित हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में सुबह 9:30 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें