दो दिवसीय जिला स्तरीय रस्साकशी प्रतियोगिता का खिताब अंडर-14 वर्ग में सेंट मैरी स्कूल सिविल लाइंस (बालिका) और एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी (बालक) ने अपने नाम किया है। वहीं अंडर-19 वर्ग में भी सेंट मैरी स्कूल सिविल लाइंस ने बालिका वर्ग में और बालक वर्ग में आरआरके स्कूल ने बाजी मारी है। जिला रस्साकशी एसोसिएशन की ओर से एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी में खेली गई इस प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।