प्रदेश के पूर्व डीजीपी एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि सपा के लोगों में दलितों के प्रति गुबार भरा है। सांसद रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी उसी इरादे से की है। इस मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर सपा सांसद को जेल भेजना चाहिए। शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं। भाजपा सांसद ने कहा कि सैनिक को जाति की निगाह से नहीं देखना चाहिए।