पंचायत भवन में नगर निगम की ओर से सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले परिसर में लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इसके बाद पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने अपने उद्बोधन में सफाई मित्रों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। इसके बाद सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।