उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने सोमवार को आरएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मृतक आश्रितों को नियमित नियुक्ति प्रदान कराने, समस्त संविदा कार्मिकों को वरिष्ठता के आधार पर नियमित करने, इनकी सेवा नियमावली लागू करने, नियमित कर्मियों को बकाया 12 प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग पर कर्मचारी आरएम कार्यालय में जुटे। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने कहा कि महंगाई भत्ते क लाभ देय तिथि से लागू किया जाए।