लाजपत नगर और दीनदयाल नगर में चल रही रामलीला में कलाकारों ने भगवान राम की लीला का मंचन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने संवाद और अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। जयकारों और तालियों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।