रेलवे ने भले ही हादसे के डर से कपूर कंपनी को आवागमन के लिए न खोला हो लेकिन लोगों से इंतजार नहीं हो रहा।कुछ बाइक सवारों ने खुद ही पुल के बैरिकेड हटाकर वाहन दौड़ा लिए। जबकि पुल का निरीक्षण कर लौटी रेलवे की इंजीनियरिंग टीम का पक्ष है कि अभी आरओएच डिपो की तरफ का रैंप अधूरा है, हादसा हो सकता है। दशहरे पर लोगों द्वारा बैरिकेडिंग हटाए जाने से मामला गंभीर हो गया है।