भारत युग जनता पार्टी ने अपनी मांगों को लेकर कमिश्नर कार्यालय तक पैदल मार्च किया। इसके बाद कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि ग्रामीण सामूहिक शौचालयों की साफ-सफाई और देख भाल के लिए शासन के आदेश के तहत स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी दी गई है। संगठन ने स्वयं सहायता समूह की संचालक महिलाओं पर समय से मानदेय न देने, मानदेय के बदले शुल्क वसूलने, साफ-सफाई के लिए मिले रुपयों का गबन करने आदि आरोप लगाए हैं।