पाकबड़ा में शुक्रवार शाम को करीब पांच बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने नगर के जुम्मेरात के बाजार में एक दुकानदार के दुकान के बाहर टंग रहे दस हजार रूपये की नये नोटों के हार को खींच कर फरार हो गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने तीन दिन बीत जाने के बाद भी मामले की रिपोर्ट दर्ज नही की है। घटना का वीडियों वायरल होने के हड़कम्प मचा हुआ है। पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है।