सिविल लाइन स्थित पंचायत भवन में स्कॉलर्स डेन द्वारा छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक विशेष ओरियंटेशन सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र में प्रबंध निदेशक विवेक ठाकुर ने अभिभावकों के पेरेंटिंग से संबंधित प्रश्नों के समाधान प्रस्तुत किए। वर्तमान समय में पेरेंटिंग को लेकर बढ़ती जटिलताओं पर चर्चा करते हुए विवेक ठाकुर ने सुझाव दिए और कई समस्याओं के व्यावहारिक समाधान बताए। सत्र का उद्देश्य अभिभावकों को पेरेंटिंग की चुनौतियों को समझने और उनसे निपटने के लिए तैयार करना था। इस कार्यक्रम में अभिभावकों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इसे बेहद उपयोगी बताया।