दिल्ली रोड मझोली चौराहे के पास ट्री गार्ड लगाने पहुंची निगम की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि निगम फुटपाथ पर कब्जा कर रहा है। इससे घरों का आवागमन बाधित होगा। स्मार्ट सिटी की ओर से दिल्ली रोड पर जगह-जगह ट्री गार्ड लगाए गए हैं। इसी क्रम में निगम की टीम दुकानों के सामने ट्री गार्ड लगाने पहुंची। इस दौरान केपी सैनी के नेतृत्व में महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया।