अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से चित्रगुप्त इंटर काॅलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय ने कहा कि अपराध से दूर रहना जरूरी है। एक बार मुकदमा दर्ज होने पर सरकारी ही नहीं बल्कि निजी क्षेत्रों में भी नाैकरी पाना मुश्किल है।