दशहरा की पूर्व संध्या पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने जुमे की नमाज से पहले नगर में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने कोतवाली मार्ग, मैन मार्किट और रामपुर-बाजपुर मार्ग समेत अनेक मोहल्लों से पैदल मार्च करने के दौरान लोगों को शांति और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।