भारतीय संस्कृति रक्षा अभियान के तहत आयोजित महासम्मेल में मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने शीघ्र संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संसार में मानवता के सबसे बड़े सहयोगी एवं सकारात्मक सोच सत सनातन को स्थापित करने का समय आ गया है। मानवता का धर्म सत सनातन है। व्यापार, नौकरी, घर परिवार के साथ राष्ट्र को स्वस्थ एवं स्वच्छता भी सुनिश्चित करनी होगी।