अमर उजाला द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान कार्यक्रम के तहत नोजगे सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने उत्साहपूर्वक वोटिंग की। छात्रों ने अपने पसंदीदा शिक्षक को चुनने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वोटिंग करते समय बच्चों के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने कहा कि हमें अच्छा लग रहा है कि हम भी वोटिंग कर अपने फेवरेट टीचर को चुन पा रहे हैं।