कौशल्या इंटर कॉलेज में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण दिखाते हुए शानदार अंक बनाए। खेल देखने पहुंचे अध्यापक और छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।