गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को गोकुलदास हिन्दू गर्ल्स कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या चारु मेहरोत्रा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल भारतीय एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने अपने दृढ़ निश्चय और दूर दृष्टि से देश को एक सूत्र में बांधा। आज मीनाक्षी शर्मा, सुदेश कुमारी , करुणा आनंद, प्रवीण सैनी एवं डॉ. शिवानी गुप्ता ने किया। इस मौके पर किरण साहू, अनुराधा सिंह, सीमा गुप्ता, सीमा अग्रवाल, एकता भाटिया आदि मौजूद रही। संवाद