फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री ने ली बैठक, अफसरों को निर्देश

सर्किट हाउस में मुरादाबाद जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में एमएलसी सतपाल सैनी और गोपाल अंजान ने भी विकास कार्यों को लेकर चिंता जताई वही एक स्वागत द्वार के मामले में नगर निगम के नगर आयुक्त से कड़ी नाराजगी जाहिर की। विधायक रामवीर सिंह ने लोक निर्माण विभाग का बजट बढ़ाने के बावजूद जिले भर में रोड के दोनों और भारी गंदगी व्याप्त होने का मुद्दा भी उठाया। प्रभारी मंत्री ने इसका समाधान करने की भी निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर शेफाली सिंह ने भी कई मुद्दे रखे। एमडीए की कार्यप्रणाली पर भी कई लोगों ने सवालिया निशान लगाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें