नगर पंचायत महमूदपुर माफी में मंगलवार दोपहर भीषण गर्मी में कम बिजली मिलने से नाराज किसानों ने अवर अभियंता जयवीर सिंह पर लाठियों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के समय जेई महमूदपुर माफी में चेकिंग कर रहे थे। इस बीच किसान अपनी बिजली की समस्या लेकर पहुंचे थे। किसानों का कहना था कि बिजली नहीं मिलने से खेतों में फसलों की सिंचाई नहीं हो रही है। फसल सूखने के कगार पर आ गई है।