भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की मासिक सभा सेनानी भवन में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता इशरत उल्ला खां ने की जबकि संचालन महामंत्री धवल दीक्षित ने किया। सभा की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण से हुई। इसमें सेनानी भवन परिसर में पांच और क्रांतिकारी बलिदानियों की मूर्तियां लगाने का निर्णय लिया गया।