जाट महिला महासभा की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से रीना सिरोही को मुरादाबाद जाट महिला महासभा का नया जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। महासभा की महासचिव रूपा सिंह ने पगड़ी पहनाकर नई जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर महासभा की प्रदेश अध्यक्ष अंजू लोचाब ने सभी बहनों को रीना सिरोही के नेतृत्व में कार्य करने की प्रेरणा दी।