चैरिटेबल ट्रस्ट आओ हाथ बढ़ाएं की ओर आयोजित साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने लोगों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर मिली ओटीपी या बैंक डिटेल किसी के साथ साझा न करें।