राजा दसरथ जी के घरवा, आज जन्मे ललनवा...। प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने जब सोहर गीत की यह प्रस्तुति दी तो जिगर मंच का परिसर तालियों से गूंज उठा। लोगों का समर्थन मिला तो लोक गायिका ने राग भैरवी में एक और सोहर मांगे ननद रानी कंगना, ललन की बधइया सुनाया।उन्होंने ठुमरी, कजरी, सोहर, दादरा सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। जिगर मंच पर रविवार को जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी (अनुगूंज) के तहत मालिनी अवस्थी नाइट का आयोजन किया गया।