फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में 13 साल की छात्रा से मांगा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट, एडमिशन इंचार्ज गिरफ्तार, अन्य से पूछताछ

विमल शर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 06:51 PM IST

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक मदरसे में 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोप गंभीर मानते हुए एडमिशन इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। चंडीगढ़ निवासी एक टेलर ने मुरादाबाद एसएसपी सतपाल अंतिल को शिकायती पत्र देकर मदरसे की प्राचार्य, एडमिशन इंचार्ज और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। मदरसे की ओर से इस मामले को पूरी तरह बेबुनियाद बताया गया है। प्रबंधन का कहना है कि छात्रा के पिता द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें