फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री व्यवस्था निजी कंपनी को सौंपने के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

रजिस्ट्री कार्यालय में ई-पंजीकरण और रजिस्ट्री व्यवस्था को प्राइवेट कंपनी को ठेके में विरोध में अधिवक्ताओं की 13 वें दिन भी हड़ताल जारी रही। पंजीकरण का कोई कार्य नहीं होने से राजस्व की व्यवस्था चरमरा गई है। अनुमान है कि रजिस्ट्री कार्यालयों के बंद होने से करीब 20 करोड़ की राजस्व क्षति हुई है। रजिस्ट्री कार्यालय में ई-पंजीकरण और रजिस्ट्री व्यवस्था प्राइवेट कंपनी को ठेके पर देने के विरोध में जिले के अधिवक्ताओं ने कमर कस ली है। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के आह्वान पर शनिवार को भी अधिवक्ताओं ने जिले के रजिस्ट्री कार्यालयों पर प्रदर्शन किया। यह हड़ताल 15 जून से जारी है। अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार द्वारा नई व्यवस्था लागू होने से लोगों के हाथ से काम छिन जाएंगे। हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। सरकार एक कंपनी को ठेके पर पूरी व्यवस्था देने जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें