कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड की मतगणना के नतीजे सामने आ गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने शुरुआती बढ़त बनाते हुए 3,077 वोट हासिल किए हैं। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के हाजी रिजवान को 383 वोट मिले हैं। इस राउंड के नतीजों ने भाजपा खेमे में उत्साह है जबकि सपा समर्थक अगले राउंड के रुझानों का इंतजार कर रहे हैं।